गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा ऊंचा था। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को खड़ा किया और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। अटल जी मात्र एक नाम नहीं एक विचारधारा थे। उन्होंने ही चंद्रयान अभियान की घोषणा कर विश्व को भारत की अंतरिक्ष शक्ति से परिचय कराया। युवा अटल जी के संघर्षपूर्ण जीवन का अध्ययन करें। साव ने कहा कि अलग झारखंड राज्य निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस ऐतिहसिक निर्णय से आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज को पहचान और अधिकार मिला। अटल का जीवन और कृतित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.