विकासनगर, सितम्बर 7 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत रविवार को सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों से जुड़े नागरिकों समेत छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाने की शपथ ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं को हिमालय के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान को स्थानीय लोगों और संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रविवार को हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओं पॉलीथिन हटाओ अभियान का समर्थन करते हुए सैकड़ों लोगों ने हिमालय और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि हिमालय सुरक्षित रहेगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, स्वच्छ वायु और संतुलित पर्यावरण मिल पाएगा। जस्सोवाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली गई। बालिका छात्रवास अधीक्षक शाहीन शबनम ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.