देहरादून, अप्रैल 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विजन और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक कैंट विधानसभा सविता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.