वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में 'देवत्मा हिमालय, शैव परंपरा, सिंधु का महत्व एवं वैदिक विज्ञान दर्शन' विषय पर मंगलवार को एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर बल दिया। प्रो. विजय शंकर मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमालय परिवार ने हिमालय परिवार के कार्य और संरचना पर बात की। हिमालय परिवार के संस्थापक डॉ. इन्द्रेश कुमार ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलाधिपति प्रो. जयप्रकाश लाल ने दिया। संचालन मुकेश पाण्डेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...