रांची, नवम्बर 28 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। वन्य जीव आदान-प्रदान नियम के तहत, बुधवार की देर रात भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित इंदिरा गांधी जैविक उद्यान से काला हंस सहित कई नए जानवर और पक्षी लाए गए। इसके बदले में बिरसा जू ने इंदिरा गांधी जैविक उद्यान को हिमालयन भालू समेत अन्य जानवर दिए गए हैं। यह आदान-प्रदान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के आदेश पर किया गया है। बिरसा जू लाए गए प्रमुख जानवर और पक्षी जंगली कुत्ता (ढोल) एक जोड़ा, एक विषखोपड़ा (गोह), काला हंस एक जोड़ा, जंगली सूअर एक जोड़ा, ग्रे पेलिकन पक्षी एक जोड़ा, पारा कीट के चार जोड़े और ब्राउन रंग के उल्लू का एक जोड़ा शामिल है। बिरसा जू से दिए गए जानवर और पक्षी एक जोड़ा हिमालयन भालू, पांच घड़ियाल, स्टोटेकडोग पक्षी (पड़की) के चार जोड़े और सिल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.