शिमला, जुलाई 29 -- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुई एक शादी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक दुल्हन और दो दूल्हों वाली इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। हिमाचल की हट्टी जनजाति में आज भी प्रचलित इस शादी की प्रथा सदियों पुरानी है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस परमार ने 1975 में एक किताब लिखकर इस प्रथा की बारीकियों से दुनिया को अवगत कराया था। 'पोलैंड्री इन द हिमालयाज' नाम की इस किताब में परमार ने विस्तार से बताया है कि 'बहुपति शादी' की प्रथा कितनी पुरानी है और कहां-कहां तक फैली है। वह बताते हैं कि यह प्रथा कब शुरू हुई इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन वैदिक और वैदिक काल के बाद के साहित्यों में इसका जिक्र है। यह भी बताया है कि इस तरह की शादी का प्रचलन तिब्बत से लेकर हिमाचल प्रदेश के कई जिलों और उत्तराखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.