शिमला, दिसम्बर 22 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया है। मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है तो वहीं जनजातीय और ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान शून्य से नीचे चला गया है। राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में लाहौल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस और ताबो में माइनस 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे जलस्रोत जम गए हैं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, मनाली में 6.6 डिग्री, नारकंडा में 5.9 डिग्री और सराहन में 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी ठंड बढ़ी है, जहां शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, सुंदरनगर में 6.1 डिग्री, भुंतर में 5.2 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.