नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा, जबकि बीते 24 घण्टों में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 27 नवंबर तक प्रदेश में न बारिश की कोई संभावना है और न ही बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि कड़ाके की ठंड फिलहाल जारी रहेगी। ये महीना अब तक सूखा रह और सामान्य से 90 फीसदी कम वर्षा हुई है। जनजातीय इलाकों में कई स्थानों पर पारा माइनस में बना हुआ है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -2.8 डिग्री, और केलांग में -2.1 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.