शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत शाहजहांपुर के माय भारत स्वयंसेवकों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद में उत्तर प्रदेश और जनपद का प्रतिनिधित्व किया। युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम 23 से 27 जनवरी तक चला। शाहजहांपुर से दिव्यांशी मिश्रा, अभिषेक कुमार, कल्यान करिणी पांडे, कुमारी वैष्णवी, शैलेन्द्र सिंह, बुद्ध प्रिय कुशवाहा और शगुन सक्सेना प्रतिभागी रहे, जबकि अमित श्रीवास्तव टीम एस्कॉर्ट रहे। युवाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों, स्थानीय भ्रमण और माय भारत माय वोट पदयात्रा में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.