नई दिल्ली, अगस्त 1 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की तेज रफ्तार से लगातार बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। लाहौल स्पिति जिला के जिस्पा के पास ग्रेफ कैंप के नजदीक शुक्रवार को फ्लैश फ्लड की घटना सामने आई। इससे केलांग-दारचा-सारचू-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली के कार्य में जुट गया है। इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 5 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 अगस्त को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का अलर्ट रहेगा। 3 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी है। 4 अगस्त को मॉनसून की गति और बढ़ेगी, जब लाहौल-स्पीति और किन्नौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.