शिमला, फरवरी 18 -- हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जनजातीय और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में रात से शुरू हुई हल्की बर्फबारी ने ठंड का असर बढ़ा दिया है, जबकि निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी शिमला सहित कई शहरों में आज सुबह से सर्द हवाओं के कारण लोगों को फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है।चोटियों पर बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है और ऊंचे क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। कई स्थानों पर आसमान बादलों से घिरा है।फिर बर्फबारी के आसार मौसम विभाग का कहना है कि आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.