शिमला, नवम्बर 10 -- हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने नवंबर के शुरुआती दिनों में ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का असर तेज हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -3 डिग्री और केलंग में -2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते तापमान से इन ऊंचाई वाले इलाकों में जलस्त्रोत जमना शुरू हो गए हैं। पर्वतीय पर्यटन स्थल मनाली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री और शिमला में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिलचस्प यह कि इस बार निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। हमीरपुर शिमला से भी ठंडा हो गया है। बीती रात हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.