शिमला, फरवरी 7 -- हिमाचल प्रदेश में जनवरी के आखिरी सप्ताह और फरवरी के शुरू में हुई भारी बर्फबारी पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ था और लोगों को ठंड के बीच कुछ राहत भी मिली। हालांकि अब यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है और आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ तेज अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर 9, 10 और 11 फरवरी को प्रदेश में दिखाई देगा। इनमें 10 फरवरी को इसका सबसे अधिक प्रभाव रहने का अनुमान है। इसी दिन विभाग ने अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.