नई दिल्ली, मार्च 21 -- हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन 26 और 27 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 25 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, 25 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है औऱ इसका असर 26 मार्च से दिखने लगेगा। राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है जबकि मध्य और निचले इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।प्रदेश में खिली धूप, दिन का तापमान बढ़ा प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम सामान्य बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में धूप खिली रही। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.