शिमला, जून 8 -- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने आगामी दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान भारत-चीन सीमा से सटे शिप्की-ला गांव से 'सीमा पर्यटन' (बॉर्डर टूरिज्म) पहल की शुरुआत करेंगे। यह कवायद देशभर के पर्यटकों को लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों की अनछुई सुंदरता और वहां की जनजातीय संस्कृति से परिचित कराएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यह ऐतिहासिक पहल हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे शिप्की-ला, लेपचला, ग्यू मठ, खाना दुमटी, सांगला, रानी कंडा, छितकुल और लाहौल-स्पीति के चयनित इलाकों तक आम पर्यटकों के आवागमन की दिशा में बड़ा कदम है। इससे इन दूरस्थ इलाकों की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति की अद्भुत छटा देश-दुनिया तक पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.