नई दिल्ली, फरवरी 24 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि विभाग ने किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे व्यापक असर की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।इन जिलों की चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी इलाकों खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। निचले और मैदानी इलाकों में मौसम में बहुत बड़ा बदलाव फिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.