शिमला, सितम्बर 2 -- हिमाचल प्रदेश इस समय भयानक संकट से गुजर रहा है। मॉनसूनी आफत, भूस्खलन ने पूरे प्रदेश का हाल बदतर कर दिया है। लगातार हो रही बारिश ने हाईवे और कई सड़कें बंद कर दी हैं। ऊंचाई पर बने घर भूस्खलन से धराशाई हो रहे हैं। हिमाचल में आई भयावह आपदा के बीच सुक्खू सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा को स्थगित कर उसे आगे की डेट में कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी खुद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने इसे युवाओं की तरफ से ही कई मांग को पूरा करने की बात कही है। एक्स हैंडल पर हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस समय भयावह आपदा से जूझ रहा है। इन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.