चंडीगढ़, अगस्त 25 -- हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से तीनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट के 18 साल के अमन और रोहित और गुरुदासपुर के 26 साल के अनमोल के तौर पर हुई है। भरमौर के एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमन को बीती रात को कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया और गौरीकुंड में मौत हो गई, जबकि रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई है। अनमोल की मौत धंचो में आज सुबह 10 बजे हुई। तीनों पंजाब के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद भरमौर में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और शव सौंपे जाएंगे। मणिमहेश यात्रा 16 अगस्त को शुरू हुई और 31 अगस्त तक चलनी है। इस साल 14 श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी और यात्रा के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.