शिमला, अक्टूबर 24 -- Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। लाहौल-स्पीति जिला में भीषण ठंड पड़ रही है और तापमान माइनस में पहुंच गया है। शुक्रवार को स्पीति घाटी के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। इसी के साथ प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में भी तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ बना हुआ है। राजधानी शिमला में सुबह से धूप खिली है, जिससे दिन के तापमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.