शिमला, सितम्बर 21 -- हिमाचल प्रदेश में इस बार का मॉनसून कहर बनकर टूटा। पिछले तीन महीनों के दौरान लगातार बारिश, बादल फटना, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को बुरी तरह प्रभावित किया। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा और भारी जान-माल की हानि हुई। इस मॉनसून सीजन में प्रदेश भर में वर्षा जनित हादसों में 430 लोगों की मौत हुई। अब जबकि प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, सरकार और प्रशासन के सामने बहाली और पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राज्य के कई क्षेत्रों से मानसून की वापसी हो जाएगी। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बीते 24 घंटों में केवल कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में हल्की 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने 22 और 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.