शिमला, जुलाई 4 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बताया कि मानसून सीजन में अब तक राज्य को करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस आपदा में 69 लोगों की मौत, 110 घायल और 37 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। जिन परिवारों के घर आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं और वे किराए के मकानों में रहना चाहते हैं, उन्हें 5000 रुपये प्रति माह मकान किराए के रूप में दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।आज हिमाचल पहुंच रही केंद्र की टीम शिमला सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.