उन्नाव, फरवरी 22 -- बांगरमऊ। नशा मुक्त खेल अभियान के तहत नगर के शांतिमील मैदान में 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में भारत, नेपाल व भूटान देशों के नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए नगर एवं क्षेत्र के हजारों खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। असल मे इसी 18 से 28 फरवरी तक चलने वाले दंगल का शुभारंभ किया गया। विभिन्न भार वर्गों में आयोजित मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। रविवार को बाबा अजमेरी अजमेर शरीफ और हिमाचल प्रदेश के विष्णु पहलवान ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान कई बार मुकाबले अंतिम क्षण तक संघर्षपूर्ण रहे, जिससे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान विजय चौधरी, अजय गुप्ता व संजय विश्वकर्मा रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.