नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में बाढ़ा का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश हुई और सिरमौर जिले में लोहरा के पास नेशनल हाईवे 707 भूस्खलन के कारण बंद रहा। मौसम कार्यालय ने राज्य के नौ जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। भारी बारिश से प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आई है, जिससे 20 जून से अब तक 1,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 समेत 170 सड़कें अब भी बंद हैं। राजमार्ग 30 घंटे से अधिक समय से बंद है और इसे अभी तक वाहनों के आवागमन के लिए बहाल नहीं किया जा सका है, क्योंकि पहाड़ से मलबा आने से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.