शिमला, जनवरी 29 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन की बर्फबारी के बाद अब शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने से राहत की उम्मीद जगी है और सड़कों व बिजली व्यवस्था की बहाली का काम तेज कर दिया गया है। पर्वतीय जिलों में हुई भारी बर्फबारी जहां किसानों, बागवानों और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रही, वहीं आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक अब प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे और कुल 885 सड़कें बंद हैं, जबकि 3237 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 290 सड़कें ...