शिमला, जुलाई 23 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है और परिवहन, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर खासा असर पड़ रहा है। बुधवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन से 2 नेशनल हाइवे व 383 सड़कें बंद रहीं। मंडी और सिरमौर ज़िलों में एक-एक नेशनल हाइवे बंद रहे। मंडी जिला में मंडी-कोटली नेशनल हाइवे-70 और सिरमौर जिला में पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाइवे-707 अवरुद्ध है। अकेले मंडी जिला में 251 सड़कें बाधित हैं, जबकि कुल्लू जिला में 78 सड़कों पर यातायात ठप है। सिरमौर में 17 व लाहौल स्पीति में 15 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा राज्य भर में 263 बिजली ट्रांसफार्मर व 220 पेयजल स्कीमें भी बंद हैं। इनमें मंडी जिला में 128 व कुल्लू में 62 बिजली ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली गुल है। कुल्लू में 87, सोलन में 24 व हमीरपुर में 11 ट्रांसफार्मर खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.