शिमला, जून 28 -- Himachal Pradesh Rainfall: माचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात राजधानी शिमला में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 4 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 29 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोलन और सिरमौर जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के भीतर अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और खड्डों के आसपास न जाएं और पूरी सतर्कता बरतें। जिला सिरमौर में विशेष रूप से गिरी, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.