शिमला, मार्च 18 -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कार्यकाल में हिमाचल कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2025-26 के आम बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार मात्र दो वर्षों में 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है जो पूर्व भाजपा सरकार के पांच वर्षों में लिए गए कुल 28,744 करोड़ रुपये के ऋण के लगभग बराबर है।प्रदेश जल्द ही एक लाख करोड़ रुपये के कर्ज तले दबेगा जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर वर्तमान सरकार की यही वित्तीय नीतियां जारी रहीं, तो हिमाचल जल्द ही एक लाख करोड़ रुपये के कर्ज का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस ऐतिहासिक कर्ज की जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.