शिमला, दिसम्बर 3 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, जालसाजी, उगाही और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश सरकार के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन और उनकी सहयोगी कोमल खन्ना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 2.58 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। इन संपत्तियों में हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-20 में एक आवासीय फ्लैट और शिमला में एक आवासीय भवन शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए ईडी के शिमला सब जोनल ऑफिस ने बुधवार को बताया गया कि निशांत सरीन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 9 अक्तूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। निशांत सरीन हिमाचल प्रदेश में ड्रग इंस्पेक्टर और बाद में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) के पद पर नाहन, बद्दी और सोलन सहित विभ...