नोएडा, सितम्बर 16 -- नोएडा। शहर में रहने वाले हिमाचल के लोगों ने मंगलवार को सैर पूजा की। यह हिमाचल प्रदेश में शरद ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला पारंपरिक त्यौहार है। यह वर्षा ऋतु के समाप्त होने और फसल कटाई के उत्सव का प्रतीक है। नोएडा के सेक्टर-22 में हिमाचल के रहने वाले सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि सैर पूजा हिमाचल के लोग घरों में सर्योदय से पहले करते हैं। त्योहार से एक दिन पहले लोग धान, मक्का, खीरा, अमरूद, गलगल आदि जैसी नई फसलों का अंश और फल इकट्ठा करते हैं। अगली सुबह अनाज और फलों को एक थाली में सजाकर 'सैर माता' को अर्पित किया जाता है। वहीं, बाबा बालक नाथ मंदिरों में दिनभर प्रसाद का वितरण किया जाता है। यह त्योहार अच्छी फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं से बचाव सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि एक मान्यता के अ...