शिमला, अगस्त 18 -- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री और बुशहर राजपरिवार के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी आगामी 22 सितंबर 2025 को होगी। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित उनके निवास हाउस नंबर 38, सेक्टर 2 में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शादी की रस्में होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे लंच का कार्यक्रम होगा। इस शादी समारोह को लेकर हिमाचल की राजनीति और समाज में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश के बड़े नेता और कई विशिष्ट लोग शामिल होंगे। इस मौके को शाही अंदाज में आयोजित किया जाएगा। यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी होगी। चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर दुल्हन बनने जा रही हैं। वह सरदार जोतिंदर सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंदर कौर की बेटी हैं। अमरीन कौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.