शिमला, अप्रैल 6 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ठगों के निशाने पर अब आम जनता ही नहीं बल्कि वीआईपी भी आने लगे हैं। ताजा मामला प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से जुड़ा है। उनके बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बैंक अधिकारी की समझदारी से समय रहते सतर्कता बरती गई और एक बड़ी ठगी टल गई। यूको बैंक विधानसभा शाखा की चीफ मैनेजर प्रिया छाबड़ा की शिकायत पर इस संबंध में शिमला के थाना बालूगंज में बीएनएस की धारा 319(2) व 62 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, यूको बैंक में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नाम से खाता संचालित है। बीते शनिवार को बैंक शाखा में एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को सचिवालय कार्यालय से बताया और मंत्री विक्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.