शिमला, जनवरी 8 -- हिमाचल प्रदेश में जनवरी की ठंड ने अपना सबसे तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है और राज्य के 12 में से छह जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। कई अन्य इलाकों में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर का असर अभी और बने रहने की संभावना है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात मानी जा रही है। इसके अलावा ताबो में माइनस 8.9, कल्पा में माइनस 3.6, नारकंडा में माइनस 1.6, मनाली में माइनस 1.4, रिकांगपिओ में माइनस 1.3, भुंतर में माइनस 1.3, सोलन में माइनस 1.8, सुंदरनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.