देहरादून, नवम्बर 4 -- राज्य स्थापना दिवस समारोह 'निनाद 2025' का चौथा दिन मंगलवार को हिमालयी रंगों और सांस्कृतिक सुरों से सराबोर रहा। गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में सुबह का सत्र हिमाचल प्रदेश और असम की पारंपरिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड साहित्य एवं सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष मधु भट्ट और संस्कृति निदेशालय के उपनिदेशक आशीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिमाचल के कांगड़ा से आई सरस्वती सुर समिति ने शिव स्तुति और लोकगीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकनृत्य और गीतों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।असम की संस्कृति का रंग रंधाली ग्रुप की प्रस्तुतियों से बिखरा। कृष्ण वंदना और बिहू नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक असमिया पोशाक, लोक वाद्य 'मीहू ढोल' और बांस के फूंक वाद्यों ने वातावरण को...