रिषिकेष, जनवरी 21 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने युवा प्रकोष्ठ का गठन किया। जिसमें हिमांशु रावत को प्रदेश अध्यक्ष और आशुतोष कोठारी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। बुधवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने हिमांशु रावत को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। आशुतोष कोठारी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बॉबी पंवार ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश एक युवा प्रदेश है। इस प्रदेश को बनाने के लिए और संवारने के लिए युवा सोच की आवश्यकता है। हमारे प्रदेश में युवाओं के रूप में अनेकों प्रतिभाएं उपलब्ध हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान एवं भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि मोर्चा अपने प्रदेश नागरिकों...