हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी। महाराष्ट्र में चल रही सीनियर नेशनल योगासन भारत की प्रतियोगिता में नैनीताल शिक्षा विभाग के राऊमावि कैड़ागांव के शारीरिक शिक्षक हिमांशु शर्मा ने उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में विश्व कप के लिए चयन होना था, जो मार्च में गुजरात में होगा। योगासन कॉमनवेल्थ गेम्स के इवेंट में शामिल है और एशियन गेम्स जापान में योगासन डेमोस्ट्रेशन के तौर पर शामिल है। इसी वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विस गेम्स में भी उन्होंने उत्तराखंड के लिए रजत पदक जीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...