अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- लाल नगरी निवासी हिमांशु जोशी लखनऊ में हुई क्लासिक वॉइस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के तबला वादन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इससे पहले वह कुमाऊं विवि में गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने उपलब्धि का श्रेण गुरु डॉ. मुकेश पंत, पिता हंस दत्त जोशी को दिया है। उनकी कामयाबी पर अशोक तिवारी, पंकजा तिवारी, प्रयाग दत्त जोशी, लीलाधर जोशी, चंदन राम, बालादत्त शर्मा, पूरन रजवार आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...