चतरा, फरवरी 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हिमांशु कुमार उर्फ हनी ने बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवार ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और वे निर्वाचित हुए तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...