जौनपुर, फरवरी 21 -- डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के एक होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। कुसुम्ही गांव निवासी हिमांशु यादव पुत्र स्वर्गीय अरविंद यादव ने प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स पेज-1 में 98.073% परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हिमांशु की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के खुद के अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। 12वीं तक की शिक्षा दीक्षा भारतीय शिक्षा इंटर मीडिएट कॉलेज बजरंग नगर से हुई है। हिमांशु ने बताया कि माता सुनीता देवी व पिता अरविंद यादव दोनों लोगों की मृत्यु 2018 में हो जाने के बाद मैं अंदर से टूट गया था आर्थिक तंगी ने मुझे झकझोर दिया था। मेरी इस सफलता में मेरे दादा रामजनम यादव व दादी प्रभावती देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.