हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हिममंत्रा योगशाला की ओर से सोमवार का नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया। समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमानी सनवाल, मीरा रैकवाल, अंजनी उप्रेती, महिमा जोशी, पूनम दुबे, राशि जैन, ममता खुल्लर, रजनी भंडारी, गीता कन्याल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...