नैनीताल, फरवरी 11 -- गरमपानी, संवाददाता। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 9 और 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बहु हितकारी मंच (एमएसपी) में नैनीताल जिले के काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने भी सहभागिता की। प्रदेश के सभी जिलों से 26 क्लस्टर स्तरीय महासंघ (सीएलएफ) व 18 निजी कंपनियों ने भी भाग लिया। विभिन्न जिलों के बीच 60 से अधिक करारों पर हस्ताक्षर किए गए। हिमफ्ला के निदेशक संदीप पांडे ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कंपनी ने नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और चमोली समेत छह जिलों के सीएलएफ के साथ करार किए हैं। इस साझेदारी से करीब 10 हजार किसानों को अपनी उपज के विपणन में सुविधा मिलेगी। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिमफ्ला और विभिन्न जिलों से आए सीएलएफ व रीप अधिकारियों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.