विकासनगर, जून 1 -- हिमजन कल्याण सभा की कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। सभा के महासचिव राकेश गुलेरिया ने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी में भूमि सिंह मल्होत्रा, कुलवंत नागपाल, सुरेश चंदेल, रमेश चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमन काशव, गौरव ठाकुर, बलदेव राणा, आशा चौहान, प्रदीप सुसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भूमि सिंह चौहान, भूता राम चंदेल कोषाध्यक्ष, अश्वनी सुपेहिया, राजकुमार लेखा निरीक्षक, विनीता ठाकुर, रविंद्र राणा, प्रीतम सिंह, सुनीता गुलेरिया प्रबंधक चुने गए। भाग सिंह सकलानी, राजकुमार, अनुज गुलेरिया संयुक्त सचिव, सुरेश चंदेल, विरेंद्र ठाकुर, सुनील पठानिया, हंसराज, राजेश गुलेरिया प्रचार सचिव बनाए गए। प्रदीप ठाकुर, जोगिंदर चौहान, विनीत शर्मा को सांस्कृतिक सचिव, अक्षय ठाकुर, अनिल गुलेरिया, प्रवीण कुमार को कानूनी सलाहकार का द...