वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर बेलगाम उचक्कों ने हिमगिरि एक्सप्रेस में छिनैती की। वहीं, कामायनी एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों की तलाश जारी है। लखनऊ के ठाकुरगंज चौक निवासी अमरनाथ के अनुसार वह 20 जनवरी को हिमगिरि एक्सप्रेस के बी-1 बोगी में यात्रा कर रहे थे। वाराणसी जंक्शन से ट्रेन खुलते ही एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में पायल, बिछिया, मोबाइल और 50 हजार रुपए नगदी रखे थे। इसी तरह कामायनी एक्सप्रेस में सफर के दौरान भोपाल के अजय पांडेय की पत्नी का पर्स चोरों ने उड़ा दिया। भुक्तभोगी ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि ट्रेन के एस -2 बोगी में पत्नी के साथ सतना से यात्रा कर रहे थे। वाराणसी जंक्शन पर किसी ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.