नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बलूचिस्तान के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला है। बलूच लिबरेशन आर्मी के कारण पाकिस्तान के लिए नासूर बने आजाद बलूचिस्तान के आंदोलन की बात करते हुए सरमा ने पाकिस्तानी जख्मों को कुरेद दिया है। हिमंत ने आजाद बलूचिस्तान के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की स्वतंत्रता की जड़ें पाकिस्तान के पैदा होने से पहले की है। शुरुआती बातचीत में स्वतंत्रता के बाद भी पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के इस राज्य पर कब्जा कर लिया था। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने लिखा, "बलूचिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन की जड़ें 1947-48 की उथल-पुथल वाली घटनाओं की श्रृंखला में मिलती हैं। जब कलात रियासत के शासक (आज बलूचिस्तान का एक बहुत ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.