हरिद्वार, जून 25 -- हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के पदाधिकारियों ने बुधवार को जोधपुर से लाए 1121 लावारिस शवों के अस्थि कलश को हरकी पैड़ी पर पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित किया। विधायक मदन कौशिक ने संस्था के कार्यों की सराहना कर कहा कि लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्य जारी रहना चाहिए। उनकी और से इसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। संस्था के महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि वर्ष 1925 में देश में प्लेग की महामारी फैलने के दौरान पृथ्वीराज भंसारी व नाथूराम ने संस्था की शुरुआत की थी। उसके बाद से संस्था निरंतर सेवा कार्य कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...