जमशेदपुर, जनवरी 24 -- जमशेदपुर। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जमशेदपुर डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे कथित अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की मांग की। साथ ही जमशेदपुर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई।हिन्दू सेना ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अजीत सिंह, भीम सिंह, द्वीपल विश्वास, संजीव आचार्य, ललन चौहान, संजीव सिंह, राहुल दुबे, माधव सिंह, विकास शर्मा, उमेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.