मऊ, जनवरी 11 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के तमसा नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण रामघाट पर रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। गायक कलाकार विवेक यादव एवं अतुल मद्धेशिया ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रवीण, डा.रागिनी मिश्रा एवं सत्यनाम दास ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और बढ़ गई है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। सम्मेलन की अध्यक्षता अंजनी गुप्ता ने की, जबकि संचालन सुधाकर राय ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.