छपरा, फरवरी 14 -- सोनपुर के खरीका पंचायत में हिन्दू सम्मेलन का किया गया आयोजन सोनपुर। सोनपुर प्रखंड की खरीका पंचायत में शनिवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुओं को एकजुट करने तथा सनातन संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय और धार्मिक भावना पर आधारित भजन - कीर्तन की प्रस्तुति भी की गई । सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसान प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक सुधाकर जी ने संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला । कहा कि दुनिया में भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था । पर विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण कर इसको गुलाम बना लिया। उनलोगों ने भारत को जमकर लूटा और शोषण किया। हिन्दुओं पर तरह - तरह से अत्याचार किए गए। उन्होंने हिन्दुओं से सनातन संस्कृति की रक्षा...