हापुड़, फरवरी 15 -- जिले के गांव धनौरा में रविवार को यज्ञ के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 14 गांवों से करीब तीन हजार महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।सम्मेलन में क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल पूठ के अधिष्ठाता अखिलानंद सरस्वती ने की, जबकि मंच संचालन पंकज त्यागी ने किया। सम्मेलन में वैदिक हिन्दू भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल गहलोत, राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी, हरियाणवी कलाकार नितिन शर्मा मारकपुरिया और अखिल भारतीय सह प्रमुख राकेश जैन जतन स्वरूप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में एकता, संस्कारों की मजबूती और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया। यज्ञ के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.