उरई, फरवरी 21 -- उरई। संवाददाता महाराणा प्रताप बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को संगठित रहने का मंत्र देते हुए सदभावना बनाकर काम करने को प्रेरित किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने कहा कि सभी को अपनी संस्कृति ,परम्परा ,इतिहास पर गौरव होना चाहिए। संघ के विषय में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, आपस में ही जातियों में नहीं बटना है, क्योंकि संगठित हिन्दू ही समर्थ भारत का निर्माण करेगा। वक्ता आचार्य तेजस ने कहा हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्रनिर्माण में लगना चाहिए जिससे विश्वपटल पर हिन्दुत्व का डंका बजाया जा सके। धर्मगुरु राम दास महाराज ने कहा हिन्दू आपस मे एकता का भाव सुद्रण करे तभी सनातन संस्कृति का...