बक्सर, फरवरी 8 -- पेज चार पर फ्लायर ---- जयघोष प्रखंड के कोरानसराय गांव में आरएसएस द्वारा किया गया है कार्यक्रम सनातन धर्म व उसकी संस्कृति को विकसित करने पर दिया गया जोर फोटो संख्या- 12, कैप्सन- रविवार को कोरानसराय मध्य विद्यालय में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेते लोग। डुमरांव, निज संवाददाता। प्रखंड के कोरानसराय स्थित मध्य विद्यालय में रविवार को आरएसएस द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरूआत भारत माता की जयकारे और गीत से हुई। फिर संस्कृत, भजन-कीर्तन व हिन्दू धर्म का जयघोष किया गया। कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने सनातन संस्कृति को मजबूत करने की बात कही। कहा कि हिन्दू धर्म मानने वाले को जात-पात पर लड़ाने की कोशिश की जा रही है। इसपर सावधान रहने जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि इसाई मीशनरियां सकल हिंदू के अंदर प्रवेश कर उन्हें समा...